• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साल का आखिरी वनडे जीत सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया

Team India will look to win the last ODI of the year and secure the series. - Cricket News in Hindi

विशाखापत्तनम । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए साल का यह आखिरी वनडे मुकाबला है। मौजूदा सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में भारतीय टीम ये मैच जीतकर न सिर्फ सीरीज अपने नाम करने उतरेगी बल्कि साल का अंत भी सुखद अंदाज में करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत हासिल की थी। दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में रिकॉर्ड 359 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले दोनों ही मैचों में जोरदार खेल का प्रदर्शन किया है। इसलिए विशाखापत्तनम में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोमांचक होने की उम्मीद है और भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेली गयी 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत के साथ टीम इंडिया इस साल का अंत करना चाहेगी। वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए यह साल बेहतरीन रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में साल की शुरुआत में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।
दक्षिण अफ्रीका अगर तीसरा वनडे जीतकर सीरीज जीतने में कामयाब रहती है, तो यह सिर्फ दूसरा मौका होगा जब ये टीम भारत में वनडे सीरीज जीतेगी। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में 5 वनडे मैचों की सीरीज 2-3 से जीती थी। उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स थे। बावुमा के पास डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बनने का मौका है। बावुमा टेस्ट सीरीज में भारत को 0-2 से मात देकर 2000 के बाद पहली बार भारत का टेस्ट सीरीज में सफाया कर चुके हैं, इसलिए भारतीय टीम को सावधान रहना होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Team India will look to win the last ODI of the year and secure the series.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: team india, india, odi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved