• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में ऐसे नं.1 बन सकती है टीम इंडिया

दुबई। महेंद्र सिंह धोनी के बाद कप्तानी संभाल रहे विराट कोहली भी तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में टीम इंडिया को बुलंदियों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। भारत टेस्ट में नंबर एक पोजिशन पर कायम है। अब उसकी नजर वनडे में भी पहले स्थान पर है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी छह मैच की वनडे सीरीज में बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है तो यह संभव है।

पहला वनडे एक फरवरी को डरबन में खेला जाएगा। भारत अगर इस सीरीज को 4-2 या इससे बेहतर अंतर से जीत लेता है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को टॉप पोजिशन बरकरार रखने के लिए सीरीज सिर्फ ड्रा करानी होगी। अगर अफ्रीका 5-1 या बेहतर अंतर से जीतता है तो भारत तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से दशमलव में गणना करने पर पीछे खिसक जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के फिलहाल 121, जबकि भारत के 119 अंक हैं। हाल ही ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में सीरीज 4-1 से हराने वाला इंग्लैंड (116) तीसरे स्थान पर आ गया है। पांच बार का विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दो पायदान नीचे फिसलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Team India may come on first position in odi ranking in series against South Africa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: team india, first position, odi ranking, south africa, india vs south africa, virat kohli, australia, england, faf du plessis, ab de villiers, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved