बेंगलुरु। भारत को रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और अंतिम टी20 मैच खेलना है। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मैदान पर मेजबान टीम का अभी तक का रिकॉर्ड 50-50 का रहा है। भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेजबान भारतीय टीम ने इस मैदान पर 23 मार्च 2016 को बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में एक रन से और एक फरवरी 2017 को इंग्लैंड को 75 रनों से हराया था। भारत को हालांकि इस मैदान पर पाकिस्तान से 25 दिसंबर 2012 को पांच विकेट से और 27 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का शत प्रतिशत का रिकॉर्ड रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ने यहां कुल दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। टीम ने 21 मार्च 2016 को बांग्लादेश को तीन विकेट से और 27 फरवरी 2019 को भारत को सात विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज की टीम भी यहां एक मैच खेली है, जिसमें उसने 20 मार्च 2016 को श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी थी।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope