नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाजवाब जीत हासिल की। हालांकि भारत ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाया, लेकिन गेंदबाजों के दम पर वह 50 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच मैच की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत ने जीत के जश्न को टीम के सदस्य मनीष पांडे के जन्मदिन के साथ जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में साथी खिलाड़ी टॉवल में नजर आ रहे मनीष को केक से पोतते दिखे। हालांकि कल मनीष का बर्थडे नहीं था। मनीष का जन्मदिन 10 सितंबर को था, लेकिन तब भारतीय टीम के खिलाड़ी श्रीलंका दौरे से लौटने के बाद अलग-अलग जगहों पर थे।
28 वर्षीय मनीष अब तक 16 वनडे में दो अर्धशतक व एक शतक की मदद से 350 और नौ टी20 मुकाबलों में एक अर्धशतक की बदौलत 151 रन बना चुके हैं। मनीष आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सदस्य रहे हैं।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope