• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Team India aims to clinch the series in the second T20 against Afghanistan - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला टी20 जीत चुकी भारतीय टीम इस मैच जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 38 गेंद रहते 7 विकेट से जीता था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान को पहले टी20 में खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ा था। गेंदबाजी में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों ही बेहद प्रभावी रहे थे, वहीं स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल शानदार रहे थे। वहीं, बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने अपना बेखौफ अंदाज दिखाया था और 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। ईशान किशन ने भी 42 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 157 के लक्ष्य को 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था।
टीम इंडिया पहले टी20 में दिखाए गए फॉर्म को दूसरे मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी। भारतीय टीम दूसरे टी20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।
वरुण चक्रवर्ती इंजरी की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में देखना होगा कि दूसरे टी20 में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलता है। वरुण की जगह किसी खिलाड़ी को मौका दिए जाने के अलावा प्लेइंग इलेवन में किसी और बदलाव की संभावना कम है।
पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। दूसरे टी20 में अय्यर टॉस जीतने की स्थिति में बल्लेबाजी का फैसला कर सकते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। पहले बल्लेबाजी की स्थिति में भारतीय बल्लेबाजों के पास क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका होगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 10 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम 8 मैचों में विजयी रही है। एक मैच टाई रहा है, जबकि एक मैच रद्द रहा था। ऐसे में अपने जीत के क्रम को बरकरार रखते हुए भारतीय टीम रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज अपने कब्जे में करने के इरादे से उतरेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Team India aims to clinch the series in the second T20 against Afghanistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: afghanistan, team india, india, t20, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved