• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप: मुख्य टीम में शामिल होने से पहले वार्म अप मैच खेलेंगे तिलक वर्मा

T20 World Cup: Tilak Varma to play warm-up matches before joining main squad - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुख्य टीम में शामिल होने से पहले इंडिया-ए की ओर से एक वार्मअप मैच खेलेंगे। इंडिया ए सोमवार को यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी, जिसके बाद शुक्रवार को नामीबिया का सामना करेगी। 7 फरवरी से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 23 वर्षीय तिलक वर्मा इस महीने की शुरुआत में राजकोट में पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद रिहैब के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में थे। बैटिंग ऑलराउंडर आयुष बडोनी को इंडिया 'ए' का कप्तान बनाया गया है। शुरुआत में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना था, लेकिन वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ऐसा नहीं किया गया। तिलक को बीते शुक्रवार सीओई में एक सिमुलेशन मैच खेलने के बाद टीम में शामिल किया गया है।
इस टीम में रियान पराग, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो भारत के लिए खेल चुके हैं। उनके साथ नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, मानव सुथार और अशोक शर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं। एन जगदीसन और उर्विल पटेल इंडिया 'ए' टीम में विकेटकीपिंग के विकल्प हैं।
ये वार्म-अप मैच मयंक की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का भी प्रतीक होंगे। मयंक पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के अभियान से बाहर हो गए थे, जिसके बाद बीते साल न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में उनकी सर्जरी हुई थी। इस बीच, रियान को सीओई में दाहिने कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल किया गया है।
माना जा रहा है कि एम वेंकट रमन्ना वार्म-अप मुकाबलों के लिए इंडिया ए के हेड कोच होंगे, जबकि विनीत सक्सेना बल्लेबाजी कोच और अविनाश खंडेलवाल फील्डिंग कोच होंगे।
मेंस टी20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए भारत ए की टीम: आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup: Tilak Varma to play warm-up matches before joining main squad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t20 world cup, tilak varma, world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved