• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप: स्कॉटलैंड को 7 विकेट से रौंदकर नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत

T20 World Cup: Nepal registers first T20 World Cup win by crushing Scotland by 7 wickets - Cricket News in Hindi

मुंबई। नेपाल ने मंगलवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान का समापन किया। नेपाल और स्कॉटलैंड की टीमें इस मैच से पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर थीं। ऐसे में यह सम्मान की लड़ाई थी, जिसे जीतकर नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के सूखे को आखिरकार खत्म किया। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इस टीम को जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 10 ओवरों में 80 रन जुटाए। मुन्से 29 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जोन्स ने ब्रैंडन मैकमुलेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाए। जोन्स 45 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैकमुलेन ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, मार्क वाट ने 10 रन जोड़े। विपक्षी खेमे से सोमपाल कामी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नंदन यादव ने 2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने हासिल किया।
इसके जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवरों में जीत हासिल की। कुशल ने आसिफ शेख के साथ 9.1 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। कुशल 35 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आसिफ ने 27 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 33 रन की पारी खेली।
यह टीम 98 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से गुलशन झा ने दीपेंद्र सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 73 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। दीपेंद्र 23 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गुलशन ने 17 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से तीनों विकेट माइकल लीस्क ने हासिल किए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup: Nepal registers first T20 World Cup win by crushing Scotland by 7 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nepal cricket team, scotland cricket team, t20 world cup 2026, wankhede stadium, nepal victory, 7 wickets win, george munsey, michael jones, kushal bhurtel, asif sheikh, gulshan jha, deependra singh, cricket score, record partnership, cricket highlights, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved