• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप: नबी ने 7 रन देकर निकाले 4 विकेट, शानदार जीत के साथ अफगानिस्तान का अभियान समाप्त

T20 World Cup: Nabi takes 4 wickets for 7 runs, Afghanistan ends campaign with impressive win - Cricket News in Hindi

चेन्नई। अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ 82 रन से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का अंत किया है। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में महज 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 39वें मैच में अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने इब्राहिम जादरान के साथ 5.3 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की। गुरबाज 20 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गुलबदीन नायब (1) भी पवेलियन लौट गए। यह टीम 49 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सेदिकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 95 रन की साझेदारी की। सेदिकुल्लाह 32 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जादरान ने अजमतुल्लाह उमरजई (13) के साथ 31 रन, जबकि दरवेश रसूली (नाबाद 4) के साथ 25 रन जोड़े।
इब्राहिम जादरान 56 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से जसकरण सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि डिलन हेलिगर ने 1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा की सलामी जोड़ी ने 2.2 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की। दिलप्रीत 7 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद युवराज सामरा ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
यह टीम 48 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से साद बिन जफर ने हर्ष ठाकर के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 53 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। हर्ष 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साद ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। राशिद खान ने 2 विकेट निकाले।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup: Nabi takes 4 wickets for 7 runs, Afghanistan ends campaign with impressive win
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: afghanistan, canada, t20 world cup 2026, ma chidambaram stadium, ibrahim zadran, mohammad nabi, rashid khan, rahmanullah gurbaz, sedikullah atal, sad bin zafar, harsh thakur, cricket match, huge victory, batting, bowling, chennai, sports news, sports news in hindi, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved