• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ हेड कोच गौतम गंभीर का जोरदार स्वागत

T20 World Cup: Head Coach Gautam Gambhir Receives a Warm Welcome at Delhi Airport - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर हेड कोच गौतम गंभीर का जोरदार स्वागत हुआ। गौतम गंभीर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम उमड़ा। गंभीर का माला पहनाकर स्वागत किया गया। गंभीर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच गंभीर को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया गया, जहां से वह अपने घर के लिए रवाना हो गया। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने यह दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले साल 2025 में भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने महज 8 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो गई। कीवी टीम की तरफ से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि मिचेल सैंटनर ने 43 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप के खिताब को जीतने वाला पहला देश बना। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप को जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup: Head Coach Gautam Gambhir Receives a Warm Welcome at Delhi Airport
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, t20 world cup 2026, sunil kumar yadav, gautam gambhir, delhi airport, sanju samson, abhishek sharma, ishan kishan, shivam dube, jasprit bumrah, new zealand, final, cricket, record score, icc trophy, domestic victory, knockout match, captain, head coach, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved