• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप: फरहान का नाबाद शतक, नामीबिया को 102 रन से हराकर 'सुपर-8' में पाकिस्तान

T20 World Cup: Farhans unbeaten century helps Pakistan beat Namibia by 102 runs to reach the Super 8 - Cricket News in Hindi

कोलंबो। पाकिस्तान ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 102 रन से जीत दर्ज करते हुए 'सुपर-8' में जगह बना ली है। सुपर-8 में पाकिस्तानी टीम 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी, जिसके बाद 24 फरवरी को इंग्लैंड से उसकी भिड़ंत होगी। पाकिस्तान सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में श्रीलंकाई टीम को चुनौती देगा। बुधवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फहरान ने 58 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सईम अयूब के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन, जबकि कप्तान सलमान आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन जोड़े।
पाकिस्तानी टीम ने 118 के स्कोर तक अपना तीसरा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद साहिबजादा ने शादाब खान के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 81 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
एक ओर साहिबजादा ने नाबाद शतकीय पारी खेली, तो दूसरी तरफ कप्तान आगा ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, शादाब ने 22 गेंदों में 36 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जैक ब्रसेल ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने 1 विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में नामीबियाई टीम 17.3 ओवरों में महज 97 रन पर सिमट गई। नामीबिया की तरफ से लौरेन स्टीनकैंप ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 20 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने 3.3 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि शादाब खान ने 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इस मुकाबले के साथ सुपर-8 की सभी टीमें तय हो गई हैं। पहले ग्रुप में भारत के अलावा, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने स्थान सुनिश्चित किया है, जबकि दूसरे ग्रुप से न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup: Farhans unbeaten century helps Pakistan beat Namibia by 102 runs to reach the Super 8
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t20 world cup 2026, pakistan vs namibia, super 8, sahibzada farhan century, pakistan cricket team, namibia cricket team, colombo match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved