• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप: हैरी ब्रूक के अलावा लक्ष्य का पीछा करते हुए इन तीन खिलाड़ियों ने लगाया है शतक

T20 World Cup: Besides Harry Brook, these three players have scored centuries while chasing a target. - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को सुपर-8 का मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के विस्फोटक शतक के दम पर जीत के लिए मिले 165 रन का लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। हैरी ब्रूक टी20 विश्व कप इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खुद को प्रोन्नति दी थी और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। इसका फायदा इंग्लैंड को हुआ। 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले ब्रूक ने 50 गेंदों पर शतक लगाकर इंग्लैंड को जीत दिला दी। ब्रूक ने 51 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। ब्रूक टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान हैं।
टी20 विश्व कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए हैरी ब्रूक के अलावा तीन बल्लेबाजों, एलेक्स हेल्स, क्रिस गेल और पाथुम निसांका ने शतक लगाया है।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने टी20 विश्व कप 2014 में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया था। श्रीलंका के दिए 190 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया था। पारी की शुरुआत करने आए हेल्स 64 गेंदों पर 6 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिस गेल ने शतक लगाया था। इंग्लैंड के दिए 183 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 18.1 ओवर में हासिल किया था। वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने आए गेल 48 गेंद पर 11 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
पाथुम निसांका ने इसी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाते हुए श्रीलंका को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के दिए 182 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 184 रन बनाकर हासिल कर लिया था। श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका 52 गेंदों पर 5 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जिन 4 बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप इतिहास में शतक लगाए हैं, उनमें हैरी ब्रूक को छोड़कर सभी नाबाद रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup: Besides Harry Brook, these three players have scored centuries while chasing a target.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harry brook, t20 world cup, world cup, t20, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved