• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

T20 विश्व कप 2026: सुपर-8 में आज भिड़ेंगी इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें

T20 World Cup 2026: England and Pakistan to clash in Super 8s today - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। यह मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी है। क्योंकि वर्ल्ड कप में आगे की राह के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मुकाबले में पिच की बात करें तो शुरुआत में यह सपाट होती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। यानी शुरुआत में विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान रह सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा होने लगता है। विकेट धीमा होने की समस्या से निजात पाने के लिए पिच नंबर पांच का उपयोग किया जा सकता है। शुरुआती दौर में नई गेंद से थोड़ा स्विंग और उछाल मिल सकता है।
वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा था। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान की टीम ने चार मैच खेले थे। तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। जबकि एक मैच में उसको हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप स्टेज में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन इंग्लैंड की टीम का रहा था। ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने भी 4 मैच खेले थे। तीन मैच में जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबले में उसको हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
पाकिस्तान टीम: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफ़े
इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ़्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup 2026: England and Pakistan to clash in Super 8s today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t20 world cup 2026, t20 world cup, world cup, england, pakistan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved