• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला T20 विश्व कप : भारत का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया ने 5वीं बार जमाया खिताब पर कब्जा

मेलबोर्न। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत को 85 रन से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आस्ट्रेलियाई टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी। वहीं, भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और उसका पहला खिताब जीतने का सपना टूट गया। यहां करीब 80,000 दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया से मिले 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों पर दो चौके लगाए। उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19, ऋचा घोष ने 18, स्मृति मंधाना ने 11 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने चार रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शट ने चार और जेस नोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले यहां करीब 80,000 दर्शकों की मौजूदगी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तूफानी शुरुआत करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन का स्कोर का मजबूत स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसके दोनों ओपनरों बेथ मूनी (नाबाद 78) और एलीसा हिली (75) ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 115 रनों की साझेदारी करके तूफानी शुरुआत दी।
विशाल होती जा रही इस साझेदारी को राधा यादव ने हिली को सीमा रेखा पर वेदा कृष्णामूर्ति के हाथों कैच कराकर तोड़ा। हिली ने 39 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से अपने करियर का 12वां अर्धशतक लगाया।
हिली के आउट होने के बाद मूनी ने अपने करियर का नौवां अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने कप्तान मेन लेनिंग (16) और मूनी ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लेनिंग के आउट होने के बाद ही एश्लेग गार्डनर (2) की आउट हो गई।
दोनों बल्लेबाज दीप्ति शर्मा के ओवर में आउट हुई। दीप्ति ने अपने चौथे औवर में लेनिंग और गार्डनर को आउट करके भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की। मूनी ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम को मजबूत लक्ष्य तक पहुंचाया। मूनी ने 54 गेंदों पर 10 चौके लगाए।
उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 15 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 16, एश्लेग गार्डनर ने दो, रचेल हायेनेस ने चार और निकोला कैरी ने नाबाद पांच रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो और राधा यादव तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup : Indian women cricket team wants to create history in final against australia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t20 world cup, indian women cricket team, create history, final, australia, india vs australia, harmanpreet kaur, melbourne, smriti mandhana, shafali verma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved