इंदौर। श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा ने यहां खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 टूर्नामेंट) के अलग-अलग मुकाबलों में बल्लेबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया। श्रेयस ने गुरुवार को मुंबई की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ मात्र 55 गेंदों पर सात चौकों व 15 छक्कों की बदौलत 147 रन ठोक डाले। इसके साथ ही श्रेयस टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले यह रिकॉर्ड विकेटकीपर ऋषभ पंत (नाबाद 128) के नाम था। श्रेयस ने मीडियम पेसर ताशी भल्ला के एक ओवर में 35 रन जुटाए। श्रेयस ने टी20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड भी बना लिया। ओवरऑल वे क्रिस गेल के साथ चौथे स्थान पर आ गए। भारत की ओर से यह कीर्तिमान मुरली विजय (11 छक्के) के नाम था।
मुंबई के ही सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर 63 रन जुटाए। मुंबई ने 20 ओवर में 258/4 रन बनाए। यह भारत में तीसरा और किसी भी तरह के टी20 क्रिकेट में सातवां सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में सिक्किम की टीम सात विकेट पर 104 रन ही बना सकी और मुंबई 154 रन से जीत गया।
अभिषेक शर्मा ने 63 रनों की तूफानी पारी का श्रेय अपने माता-पिता की मौजूदगी को दिया
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट में देश की दिग्गज टीमें होंगी आमने-सामने
IPL में व्यूअरशिप का रिकॉर्ड टूटा, ओपनिंग डे पर 16.8 करोड़ का आंकड़ा दर्ज
Daily Horoscope