• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहले कोहली ने की तारीफ, अब इस दिग्गज ने भी की शुभमन की सिफारिश

हेमिल्टन। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का लाजवाब प्रदर्शन जारी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड में भी वनडे सीरीज जीत ली है। टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों देशों के बीच गुरुवार (31 जनवरी) को चौथा वनडे खेला जाएगा। कोहली को आराम दिए जाने से एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तानी का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि शेष दोनों वनडे में ऐसे खिलाडिय़ों को आजमाया जा सकता है, जिन्हें अभी तक मौका नहीं दिया गया है। इनमें बाएं हाथ के प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम भी शुमार है। कोहली ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि शुभमन को नेट्स पर बल्लेबाजी करते देख उन्होंने महसूस किया कि जब वे 19 साल के थे, तो उनमें इस बल्लेबाज के मुकाबले 10 प्रतिशत प्रतिभा भी नहीं थी। अब अपने जमाने के स्टार बल्लेबाज सुनील गावसकर ने भी शुभमन को खिलाने की सिफारिश की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunil Gavaskar recommends name of Shubman Gill for fourth odi against new zealand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunil gavaskar, shubman gill, fourth odi, new zealand, india, india vs newzealand, virat kohli, विराट कोहली, शुभमन गिल, सुनील गावसकर, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved