• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वियतनाम में एंकर पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं बिन्नी, देखें...

नई दिल्ली। दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर बैठे हैं। घरेलू क्रिकेट का भी ऑफ सीजन होने से वे अभी वियतनाम में एंकर पत्नी मयंती लैंगर के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। बिन्नी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वहां की तस्वीर भी शेयर की है। बिन्नी की मयंती लैंगर के साथ वर्ष 2012 में शादी हुई थी। लैंगर टीवी पर फुटबॉल और क्रिकेट का ग्लैमरस चेहरा रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में आईसीसी विश्व कप भी होस्ट किया था। पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चार रन पर छह विकेट चटकाए थे। बिन्नी भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी20 मैच खेल चुके हैं। बिन्नी के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 79 मैच में 3935 रन और 124 विकेट हैं। आईपीएल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stuart Binny enjoys vacation with wife Mayanti Langer in Vietnam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stuart binny, vacation, wife mayanti langer, vietnam, roger binny, indian all rounder, ipl, team india, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved