• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

धोनी को हटा स्मिथ को बनाया राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का कप्तान

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले दिनों भारतीय वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। अब उन्हें पांच अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल-10 के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी से भी हटा दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को टीम की कमान सौंपी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बेंगलुरू में आईपीएल के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी होगी।

पुणे और गुजरात लॉयंस को पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को दो साल के लिए निलंबित करने से आईपीएल में एंट्री मिली थी। आईपीएल-9 में पुणे सातवें स्थान पर रही थी। धोनी की कप्तानी में पुणे को 14 में से केवल 5 मैच में ही जीत मिली। इसके अलावा धोनी 12 पारियों में सिर्फ 284 रन बना पाए, जिनमें एक अर्धशतक शुमार था। पुणे टीम के मालिक संजीव गोयंका ने कहा कि हमने आईपीएल-10 के लिए स्टीवन स्मिथ को कप्तान बनाने का फैसला किया है।

[# इन्हें पछाड टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बने विराट कोहली]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Steven Smith replaces MS Dhoni as Rising Pune Supergiants captain for IPL-10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: steven smith, ms dhoni, rising pune supergiants, captain, ipl-10, indian premier league, smith dhoni, sanjiv goenka, gujarat lions, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved