मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ इस समय तगड़ी फॉर्म में हैं। स्मिथ फिलहाल भारत दौरे पर अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखा रहे हैं। उनकी रन बरसाने की क्षमता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रेड हॉज का मानना है कि वे टेस्ट शतकों के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल सकते हैं।
27 वर्षीय स्मिथ ने धर्मशाला में भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में पहले दिन अपना 20वां टेस्ट शतक पूरा किया। हॉज ने कहा कि स्मिथ अच्छा खेलते रहे तो 40 या 50 शतक बना सकते हैं और मुझे लगता है कि वे अच्छा खेल रहे है। इसी लय में खेलने पर वे ऐसा कर सकते हैं। स्मिथ लगभग हर तीन टेस्ट में एक शतक लगा रहे हैं इसलिए अगर वे 35 साल तक खेलते रहे तो ऐसा कर सकता है।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope