• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने इस बारे में नहीं सोचा था कभी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी जीती। फाइनल में भी उसने मेजबान इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में उसे 9 रन से हार मिली। स्वदेश लौटने के बाद भारतीय टीम को खूब वाहवाही मिलने के साथ पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश करने वाली हरमनप्रीत कौर का चयन देश के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड के लिए किया गया है। हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने कभी अर्जुन पुरस्कार हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था जो उन्हें मंगलवार को यहां प्रदान किया जाएगा। हरमनप्रीत उन 17 खिलाडिय़ों में शामिल हैं जिन्हें राष्ट्रपति अर्जुन अवार्ड प्रदान करेंगे। हरमनप्रीत ने राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल के लांच के अवसर पर मीडिया से कहा कि एक खिलाड़ी के लिए सरकार से मिलने वाली किसी भी तरह की पहचान से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। अर्जुन पुरस्कार हासिल करना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Star indian batswoman Harmanpreet Kaur never ever thought about arjuna award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: star indian batswoman harmanpreet kaur, arjuna award, star indian batswoman harmanpreet kaur, harmanpreet kaur arjuna award, women world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved