• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पाक मुकाबले से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका

लंदन। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक मुकाबले खेलने से पहले श्रीलंका को झटका लगा है। उसके बल्लेबाज कुशल परेरा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें भारत के खिलाफ हुए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। जिसके कारण उन्हें बीच में से बल्लेबाजी छोड़ कर जाना पड़ा था। वह चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाले श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके पहले चमारा कपुगेदरा भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। धनंजय डी सिल्वा, कुशल परेरा का स्थान लेंगे। आईसीसी की टूर्नामेंट तकनीकी समिति ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है।

धनंजय ने इसी साल श्रीलंका के दक्षिण अफ्रीका दौर पर फरवरी में अपना आखिरी एकदिवसीय मैच खेला था। वह शनिवार को लंदन पहुंच चुके हैं। क्रिकइंफो ने श्रीलंका टीम के मैनेजर असंका गुरसिंहा के हवाले से लिखा है, ‘‘हमें पिछली रात बुरी खबर मिली। उनकी (परेरा) की मांसपेशियों की समस्या सभी ने जितना सोचा था उससे कई ज्यादां गंभीर है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Lankan injured player kusal perera out of Champions Trophy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icc champions trophy, icc champions trophy 2017, sri lankan injured player, kusal perera, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved