• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कोच हथरुसिंघा ने मलिंगा के साथ इन दो की वापसी के दिए संकेत

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने संकेत दिए हैं कि दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के साथ दानुष्का गुणाथिलका और जैफरी वैनडरसे भी टीम में वापसी कर सकते हैं। कोच का मानना है कि टीम को अभी भी अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप और 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सही टीम संयोजन तलाशने की जरूरत है। मलिंगा ने इसी साल श्रीलंका के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के ऊपर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी सलाहकार बनने को तरजीह दी थी और इसलिए उन्हें चयन के लिए नहीं गिना जाता था। वहीं गुणाथिलका पर पिछले महीने ही टेस्ट मैच में नियम तोडऩे के कारण बोर्ड ने प्रतिबंध लगा दिया था। जैफरी जून में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान सेंट लूसिया में रात में गायब हो गए थे इसलिए उन्हें जुर्माने के साथ सजा दी गई थी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने श्रीलंकाई कोच के हवाले से लिखा है, मैं बेहद निराश हूं कि इस तरह की चीजें हुईं। लेकिन ऐसी चीजें होती आ रही हैं। हमारी संस्कृति है कि हम बर्दाश्त नहीं करते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Lanka coach Chandika Hathurusingha give comeback indication for Malinga, Gunathilaka and Vandersay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri lanka coach chandika hathurusingha, danushka gunathilaka, jeffrey vandersay, lasith malinga, sri lanka, world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved