• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिम्बाब्वे क्रिकेट से अलग हुए दक्षिण अफ्रीकी स्टार मखाया नतिनि

South African star Makhaya Ntini and Zimbabwe Cricket part ways - Cricket News in Hindi

हरारे। दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनि जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) से अलग हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व खिलाड़ी जिम्बाब्वे की टीम का गेंदबाजी कोच था। वे जनवरी-2016 में दो साल के लिए टीम के गेंदबाजी कोच बने थे। बोर्ड ने एक बयान में कहा है, जिम्बाब्वे क्रिकेट बड़े दुख के साथ बताना चाहता है कि राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच मखाया नतिनि अपनी टीम के साथ नहीं रहेंगे।

उन्होंने अपना इस्तीफा जेडसी को सौंप दिया है। बयान के मुताबिक, मखाया टीम में अपना विशाल अनुभव और जानकारी लेकर आए थे। बोर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी और उनका कोचिंग स्टाफ सौभाग्यशाली है कि उन्हें नतिनि के साथ काम करने का मौका मिला। नतिनि ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2011 में अलविदा कह दिया था।

जिम्बाब्वे के साथ उन्होंने अपने कोचिंग करिअर का पदार्पण किया था। डेव व्हाटमोर को टीम के मुख्य कोच पद से हटाने के बाद नतिनि को टीम का अंतरिम कोच बनाया गया था। अक्टूबर-2016 में हीथ स्ट्रीक के टीम के मुख्य कोच बनने के बाद उन्हें अंतरिम कोच पद से मुक्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-South African star Makhaya Ntini and Zimbabwe Cricket part ways
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south african star makhaya ntini, zimbabwe cricket, makhaya ntini, zimbabwe, heath streak, dev whatmore, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved