• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दक्षिण अफ्रीका का 2018-19 के सत्र का कार्यक्रम घोषित, इन 3 देशों...

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम का 2018-19 की गर्मियों का कार्यक्रम सोमवार को घोषित कर दिया गया। इसके हिसाब से दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में 5 टेस्ट, 13 वनडे और 9 टी20 मैच खेलने हैं। वह जिम्बाब्वे, पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी करेगा। वह ये मुकाबले 30 सितंबर से 24 मार्च के बीच खेलेगा। हालांकि इस दौरान अक्टूबर के मध्य से बॉक्सिंग डे के बीच 10 सप्ताह का ब्रेक रहेगा। इस अवधि में वहां टी20 ग्लोबल लीग खेली जा सकती है। दक्षिण अफ्रीका के इतिहास का सबसे व्यस्त घरेलू सत्र 2017-18 का था, जिसमें उसने 10 टेस्ट खेले थे। इसमें पहला चार दिवसीय डे नाइट टेस्ट जिम्बाब्वे के खिलाफ भी खेला था। दक्षिण अफ्रीका इस बार टेस्ट तो आधे ही खेलेगा, लेकिन उसने अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर वनडे और टी20 मुकाबलों की संख्या बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-South African cricket team programme announced for 2018-19 summer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south african cricket team, programme announced, 2018-19 summer, pakistan, zimbabwe, sri lanka, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved