• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जीत के बाद विराट कोहली की कप्तानी को लेकर ऐसा बोले सौरव गांगुली

नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका दौरे पर पहला टेस्ट चार दिन में ही 304 रन से जीत लिया। भारत पिछली बार वर्ष 2015 में विराट कोहली की कप्तानी में ही गाले में खेला गया पहला टेस्ट हार गया था, लेकिन इस दफा वह बदला लेने में सफल रहा। हालांकि तब टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से जीती थी। उसके बाद भारत कोहली के नेतृत्व में टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड व बांग्लादेश को हरा चुका है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि अभी तक कोहली की असली परीक्षा नहीं हुई है। गांगुली ने कहा कि सही मायने में कोहली का असल इम्तिहान अभी बाकी है और दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन ही असली मापदंड होगा। इस समय श्रीलंका एक मजबूत टेस्ट टीम नहीं है। श्रीलंका को सोचना होगा कि वह कैसे शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, कोहली और रहाणे जैसे बल्लेबाजों को आउट करे। अगर वे अच्छी गेंदबाजी नहीं करते हैं तो इस उमस भरे मौसम में बहुत फील्डिंग करनी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sourav Ganguly reaction about Virat Kohli captaincy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sourav ganguly, reaction, virat kohli, captaincy, ganguly kohli, team india, sri lanka, galle test, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved