• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कोहली और स्मिथ के बीच तुलना के बारे में ऐसा बोले सौरव गांगुली

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि वे विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ की तुलना नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोहली अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जबकि स्मिथ का रिकॉर्ड खुद बोलता है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ ने एशेज सीरीज-2019 में 110 के औसत से पांच टेस्ट की सात पारियों में 774 रन बनाए हैं। स्मिथ अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं। गांगुली ने टाटा स्टील कोलकाता 25 के मैराथन लांच कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि ये वे सवाल हैं जिनका जवाब नहीं दिया जा सकता। विराट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए हम इससे खुश हैं। स्मिथ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है। 26 टेस्ट शतक लगाना एक अद्भुत रिकॉर्ड है। टाटा स्टील कोलकाता 25के मैराथन का छठा संस्करण 15 दिसंबर को यहां आयोजित किया जाएगा। गांगुली इस समय बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sourav Ganguly reaction about comparison in virat kohli and steven smith
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sourav ganguly, virat kohli, steven smith, icc test ranking, tata steel kolkata 25 k marathon, former indian captain sourav ganguly, cab, cricket association of bengal, ms dhoni, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved