नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में धीमी बल्लेबाजी के बाद से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और अजीत आगरकर ने तो उनके भविष्य को लेकर ही सवाल उठा दिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
धोनी को सलाह देने का दौर भी जारी है और अब इस कड़ी में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ गया है। गांगुली ने धोनी को टी20 के प्रति रवैया बदलने को कहा है। गांगुली ने कहा कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की तुलना में धोनी का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है।
उम्मीद करते हैं कि कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन उनसे इस बारे में अलग से बात करेगा क्योंकि धोनी में काफी क्षमता है। अगर धोनी अंतरराष्ट्रीय टी20 के प्रति अपना रवैया बदलते हैं तो वह फिर से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर
IPL 2024: पॉवरप्ले तय करेगा पंजाब और मुंबई के बीच मैच का फैसला
Daily Horoscope