नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया और इसके बाद सोशल मीडिया को एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि धोनी होते तो भारत का यह हश्र नहीं होता। एक प्रशंसक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब लोकेश राहुल विकेटकीपिंग करते हुए गेंद पकडऩे में विफल रहे तो दर्शक धोनी-धोनी के नारे लगा रहे थे। सच्चाई यही है कि, मोहाली हो, मुंबई हो या केरल या कोई और जगह, यह शख्स हर जगह याद किया जाता है।
यह उनकी विरासत को बयां करती है। एक और प्रशंसक ने लिखा, कोहली, रोहित, धवन की मौजूदगी के बाद इस जगह आपको धोनी की याद आती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, कोई भी धोनी की जगह नहीं ले सकता क्योंकि वे सिर्फ एक खिलाड़ी से कहीं ज्यादा हैं।
न्यूजीलैंड महिला टीम की तेज गेंदबाज ताहुहु चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर
100वां टेस्ट पूरा करने पर राष्ट्रपति ने ईशांत को भेंट की स्पेशल कैप और स्मृति चिन्ह
ईशांत ने रचा इतिहास, 100वां टेस्ट खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज
Daily Horoscope