• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्मिथ, मैक्सवेल ने आस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिलाई जीत

Smith, Maxwell wins Australia against New Zealand-11 - Cricket News in Hindi

ब्रिसबेन। स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की बेहतरीन पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड-11 के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ ने 108 गेंदों पर नाबाद 91 रनों की पारी खेली जबकि मैक्सवेल ने महज 48 गेंद पर 70 रन जड़े। मेजबान टीम 287 रनों का पीछा कर रही थी। स्मिथ को मैच के दौरान कोहनी में चोट लगी जो आस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय हो सकता है। गेंदबाजी में पैट कमिंस ने आठ ओवर में 32 रन देकर चार और मिशेल स्टार्क ने 35 रन देकर एक विकेट लिया। एरोन फिंच की गैरमौजूदगी में एलेक्स कैरी टीम की कप्तानी कर रहे थे।
आस्ट्रेलिया की टीम एक जून को विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने से पहले इंग्लैंड में तीन अभ्यास मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। विल यंग (111) और जॉर्ज वर्कर (59) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
जिमी नीशम ने भी 27 गेंदों पर 39 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए डेविड वार्नर (2) का बल्ला नहीं चला, लेकिन उस्मान ख्वाजा (23), शॉन मार्श (32) और मार्कस स्टोइनिस (15) ने अच्छी बल्लेबाजी की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Smith, Maxwell wins Australia against New Zealand-11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cricket australia steven smith, maxwell wins australia against new zealand-11 world cup practice aus v- nwz, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved