• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्मिथ टी-20 टीम में एक बार फिर अपनी जगह पक्की कर सकते हैं : टिम पेन

Smith can once again cement his place in the T20 team: Tim Paine - Cricket News in Hindi

होबार्ट। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए स्टीव स्मिथ पर माइकल क्लार्क की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा है कि जॉर्ज बेली के नेतृत्व वाले चयन पैनल ने उन्हें मौका दिया है। स्मिथ दक्षिण अफ्रीका में टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे, यह भूमिका वह पहली बार निभाएंगे। उन्होंने 2022 पुरुष टी-20 विश्व कप में सिर्फ एक मैच खेला था और अपनी पिछली 23 टी-20 पारियों में एक अर्धशतक बनाया। लेकिन स्मिथ ने बीबीएल में शानदार प्रदर्शन किया जिसके दम पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में कमबैक करने का मौका मिला है।
स्मिथ ने बीबीएल के पिछले सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए बैक-टू-बैक शतकों के साथ लोगों को अपने टी-20 कौशल की याद दिला दी। हालांकि उनकी वापसी ने क्लार्क को निराश किया। उन्होंने बताया कि स्मिथ अब आईपीएल का भी हिस्सा नहीं है।
पेन ने कहा, ''स्मिथ ने बीबीएल सीजन -12 का पूरा आनंद लिया, जहां उन्होंने केवल पांच मैच खेले लेकिन उनका औसत 86.5 रहा। इसके अलावा, आरोन फिंच के अंतरराष्ट्रीय सेवानिवृत्ति के बाद से शीर्ष क्रम में एक स्थान खाली है।
“यह कोई शर्म की बात नहीं है, तथ्य यह है कि परिस्थितियां बदल गई हैं। आपके पास एक स्थान है जो आरोन फिंच के रिटायरमेंट के बाद से खाली है। स्टीव स्मिथ - जिन्होंने नेशनल टीम में टी-20 में संघर्ष किया है। इसकी एक वजह उनकी बैटिंग ऑर्डर भी हो सकता है। लेकिन बिग बैश में वो एक शुरुआती बल्लेबाज के रूप बेस्ट रहे हैं और मौजूदा समय में वो फिंच की जगह फिट बैठते हैं।"
पेन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह वास्तव में स्पष्ट है कि जब वह नहीं खेल रहा था तो वह क्यों नहीं खेल रहा था और अब उसे मौका मिला है तो क्यों मिला है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह हर समय खेलता रहेगा, लेकिन उसके पास दक्षिण अफ्रीका में अपनी टी-20 फॉर्म को कायम रखने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने आप को साबित करने का मौका जरुर है। अगर वह ऐसा कर सकता है, तो वह खेलना जारी रखेगा। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो किसी और को मौका मिलेगा।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Smith can once again cement his place in the T20 team: Tim Paine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tim paine, hobart, michael clarke, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved