• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शिमरोन हेटमायर की हुई वापसी

Shimron Hetmyer returns to the ODI series against England - Cricket News in Hindi

सेंट जॉन्स (एंटीगा) । इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में दो वनडे मैचों के साथ शुरू होगी। अंतिम मैच 6 नवंबर को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। एलिक अथानाजे की जगह हेटमायर को टीम में शामिल करना एकमात्र बदलाव है। इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका दौरे पर गई टीम में यह एकमात्र बदलाव है।
हेटमायर ने पिछले साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के बाद से वेस्टइंडीज के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है।
इस श्रृंखला में टीम की कमान शाई होप संभालेंगे, जबकि युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू को अपना हुनर प्रभावित करने का एक और मौका मिलेगा, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया है।
हेड कोच डैरन सैमी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर वापसी को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ खेलना हमेशा एक नई चुनौती होती है। यह खेल भावना और एक रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाने का मौका होता है जिसका खिलाड़ी और कैरेबियाई लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। हम इंग्लैंड का सामना करते समय अपने खेल को बेहतर बनाने का कोई न कोई तरीका ढूंढ़ ही लेते हैं।"
सैमी ने कहा, "यह प्रतिद्वंद्विता दशकों पुरानी है, और पिछले साल घर पर उन्हें वनडे सीरीज में लंबे समय के बाद पहली बार हराने के बाद, हम फिर से एक मजबूत इंग्लैंड टीम की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। घर पर खेलना हमेशा खास होता है, जहां स्थानीय समर्थन हर मैच में ऊर्जा और जुनून लाता है। हमारा लक्ष्य 2027 में आईसीसी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है, इसलिए हमने एक संतुलित टीम का चयन किया है, जो निस्संदेह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।"
वेस्टइंडीज की टीम : शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।
वनडे सीरीज के मुकाबले क्रमशः 31 अक्टूबर, 2 नवंबर और 6 नवंबर को खेले जाएंगे।
सीरीज के शुरुआती 2 मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में और तीसरा वनडे केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shimron Hetmyer returns to the ODI series against England
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimron hetmyer, england, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved