• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ी, डेविड वार्नर के बाद अब ये भी चोटिल

ब्रिस्बेन। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अभ्यास सत्र में डेविड वार्नर के गर्दन में चोट लगने के बाद अब शॉन मार्श भी चोटिल हो गए हैं। मार्श को पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर अभ्यास के दौरान पीठ में समस्या हो गई। इनके कवर खिलाड़ी के तौर पर ग्लैन मैक्सवेल को बुधवार को बुलाया गया। वे अब वार्नर और मार्श के विकल्प के तौर पर टीम में हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा था कि उन्हें मैच में वार्नर के खेलने का पूरा भरोसा है। हालांकि मंगलवार को वार्नर ने अभ्यास सत्र में सिर्फ दो थ्रोडाउन का सामना किया, लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया। स्मिथ ने कहा, डेवी (वार्नर) की स्थिति अच्छी है। उन्होंने कुछ देर पहले अभ्यास किया। वे आत्मविश्वास से भरे हैं।

उन्होंने कहा है कि वे खेलने के लिए तैयार हैं। यह क्रिकेट का हिस्सा है। खिलाडिय़ों को बार-बार चोटें लगती रहती हैं। स्मिथ द्वारा संवाददाता सम्मेलन किए जाने के तुरंत बाद खबर आई कि मैक्सवेल को कवर खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। मैक्सवेल ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए चार टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था। उन्होंने बांग्लादेश और भारत में टेस्ट मैच खेले थे। भारत के खिलाफ रांची टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shaun Marsh also injured after David Warner before first ashes test
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shaun marsh, injured, david warner, first ashes test, steven smith, australia vs england, ashes series, jake ball, joe root, glenn maxwell, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved