बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज पी.वी शशिकांत को राज्य की क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जी.के अनिल कुमार को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। कर्नाटर राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की ओर से शनिवार को यह जानकारी मिली। केएससीए ने एक बयान में कहा कि शशिकांत और कुमार की नियुक्ती बो़र्ड़ की प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से लिया गया फैसला था। शशिकांत ने अपने करियर में प्रथम श्रेणी में 51 मैच खेले और 31.53 की औसत से 2397 रन बनाए। इसमें चार शतक शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने 1999 में संन्यास ले लिया था।
इसके अलावा, पूर्व कप्तान शशिकांत ने 1996-97 में कर्नाटक के लिए ईरानी कप खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरी ओर, कर्नाटक टीम के सहायक कोच नियुक्त किए गए 43 वर्षीय कुमार ने 1998-99 से 2000-01 तक अपने करियर में पांच प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं। इसके बाद वह, 2014 में कर्नाटक प्रीमियर लीग की टीम रॉकस्टार में खेलने लगे।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope