• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शैली निश्के ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट की प्रमुख कोच नियुक्त

Shaili Nishke appointed head coach of Australian womens cricket - Cricket News in Hindi

मेलबोर्न| क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को घोषणा की कि शैली निश्के को अगले चार वर्षों के लिए देश की महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया है। 45 वर्षीय निश्के को मई में अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था जब मैथ्यू मौट इंग्लैंड चले गए थे। निश्के ने ऑस्ट्रेलिया का जुलाई में बमिर्ंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए मार्गदर्शन किया था। दुनिया की प्रमुख आलराउंडरों में से एक निश्के ने 2005 में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनायी थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 80 वनडे, 36 टी20 और छह टेस्ट खेले। उन्होंने 3000 से ज्यादा रन बनाये और अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से 150 से ज्यादा विकेट हासिल किये।
निश्के को 2010 में आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने चार बार (2009, 2010, 2011, 2012) बेलिंडा क्लार्क अवार्ड जीता। उन्होंने 2011 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
निश्के का पहला कार्यकाल दिसम्बर में ऑस्ट्रेलिया का पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shaili Nishke appointed head coach of Australian womens cricket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shaili nishke appointed head coach of awc, cricket australia ca, mathieu maut, belinda clark award, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved