• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स ने वेस्टइंडीज की न्यूजीलैंड के खिलाफ कराई वापसी

Shai Hope and Justin Grieves led the West Indies to a comeback against New Zealand. - Cricket News in Hindi

क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगने के बाद शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी की है। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 531 रन का बड़ा लक्ष्य मिला है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 212 रन बना लिए थे। 531 रन का लक्ष्य पाने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 72 के स्कोर पर अपने 4 शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गंवा दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच का फैसला जल्द आ जाएगा, लेकिन शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स ने शानदार और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की और दिन के बचे हुए ओवरों में न्यूजीलैंड को कोई और सफलता नहीं लेने दी। होप और ग्रिव्स पांचवें विकेट के लिए अब तक 140 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
शाई होप ने बेहतरीन शतक लगाया। होप 183 गेंद पर 1 छक्का और 15 चौकों की मदद से 116 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं ग्रिव्स 143 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 466 रन बनाकर घोषित की थी। कप्तान टॉम लैथम ने 145 और रचिन रवींद्र ने 176 रन की पारी खेली थी।
वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 5, ओजे शिल्ड्स ने 2 और जायडन सिल्स ने 1 विकेट लिए।
पहली पारी में मिले 64 रन की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 531 रन का लक्ष्य दिया है।
न्यूजीलैंड की पहली पारी 231 रन पर समाप्त हुई थी। वहीं वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 167 पर सिमट गई थी।
पांचवें और आखिरी दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 319 की जरूरत होगी। वेस्टइंडीज की जीत, हार या मैच का ड्रॉ होना होप और ग्रिव्स पर निर्भर है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shai Hope and Justin Grieves led the West Indies to a comeback against New Zealand.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new zealand, shai hope, justin grieves, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved