हैदराबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार को सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। चायकाल के बाद अंतिम समाचार मिलने तक भारत ने पहली पारी में 78 ओवर में 302/4 रन बना लिए थे। अजिंक्य रहाणे (72) व विकेटकीपर ऋषभ पंत (83) क्रीज पर हैं। लोकेश राहुल (4), चेतेश्वर पुजारा (10), पृथ्वी शॉ (70) व कप्तान विराट कोहली (45) पैवेलियन लौट गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 101.4 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई। इंडीज को आउट करने में तेज गेंदबाज उमेश यादव का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने छह विकेट अपने नाम किए। मेहमान टीम के लिए सबसे ज्यादा 106 रन रोस्टन चेज ने बनाए। कप्तान जेसन होल्डर ने 52 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 295 रनों के साथ की थी। दूसरे दिन उसके तीनों विकेट उमेश ने ही लिए।
चेज अपने टेस्ट करियर के चौथे शतक से सिर्फ दो रन दूर थे। उन्होंने दिन के पहले ओवर में एक रन लिया। इसी ओवर में उमेश ने देवेंद्र बिशू (2) को पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में चेज ने अपना शतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वाले ओवर में वे उमेश की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 189 गेंदें खेली और आठ चौकों के अलावा एक छक्का लगाया।
अगली गेंद पर उमेश ने शेनन गेब्रिएल को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा विंडीज की पारी का अंत किया। उमेश ने दो लगातार विकेट लिए हैं। वे अब अगली पारी में हैट्रिक पर होंगे। उनके अलावा कुलदीप यादव ने तीन व रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope