• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दूसरा टेस्ट : श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत लगभग तय

क्राइस्टचर्च। यहां न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो मैच की सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। इसमें न्यूजीलैंड जीत के काफी करीब है। चौथे दिन शनिवार का खेल खत्म होने पर 660 के पहाडऩुमा लक्ष्य का पीछा कर रहे श्रीलंका के दूसरी पारी में 104 ओवर में 231 रन हो गए थे।

अब न्यूजीलैंड को अंतिम दिन जीत के लिए सिर्फ चार विकेट चाहिए, जबकि श्रीलंका को 429 रन की जरूरत है। श्रीलंका ने सुबह अपनी पारी 24/2 रन से आगे शुरू की। कुशल मेंडिस और कप्तान दिनेश चांडीमल ने अर्धशतक जमाए।

मेंडिस ने 147 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 67 और चांडीमल ने 228 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 56 रन जुटाए थे। एंजेलो मैथ्यूज 54 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे। विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने 19 और रोशेन सिल्वा ने 18 रन का योगदान दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Second Test :New Zealand win confirm against Sri Lanka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: second test, new zealand, sri lanka, newzealand vs srilanka, dinesh chandimal, dilruwan perera, angelo mathews, neil wagner, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved