कोलंबो। श्रीलंका ने एक बार फिर अपने स्पिनर्स के दम पर दक्षिण अफ्रीका पर शिकंजा कस लिया है। यहां खेले जा रहे सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को मेजबान श्रीलंका का दबदबा देखने को मिला। श्रीलंका ने सुबह अपनी पहली पारी 277/9 रन से आगे शुरू की। श्रीलंका का आखिरी विकेट 338 रन पर गिरा। रंगना हेराथ 35 रन बनाकर आउट हुए। अकिला धनंजय 43 रन पर नाबाद लौटे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 34.5 ओवर में 124 रन पर ही ढेर हो गई। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। तीन और बल्लेबाज विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (32), हाशिम अमला (19) व तेम्बा बावुमा (11) ही दोहरे अंकों में पहुंच पाए। अकिला धनंजय ने 5, दिलरुवान परेरा ने 4 और रंगना हेराथ ने 1 विकेट लिया।
जवाब में श्रीलंका ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक तीन विकेट पर 151 रन बना लिए थे। दानुष्का गुणातिलका 61 रन पर आउट हो गए। दिमुथ करुणारत्ने 59 रन पर नाबाद हैं। केशव महाराज ने दो विकेट लिए। श्रीलंका की बढ़त 365 रन की हो गई है।
महाराज ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
गांव में फुटबॉल खेल रही लड़कियों के बीच सरप्राइज देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साथ खाई मड़ुआ की रोटी
टोक्यो में भारतीय पैरा-कैनोइस्ट जयदीप का दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
सबसे परफेक्ट नहीं, सबसे साहसी टीम जीतेगी आईपीएल ट्रॉफी : गंभीर
Daily Horoscope