• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दूसरा वनडे : शाहबाज नदीम के दम पर इंडिया-ए की जीत

विशाखापट्टनम। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम के चार विकेट के दम पर इंडिया-ए ने दूसरे अनौपचारिक वनडे मैच में न्यूजीलैंड-ए को 64 रनों से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया-ए ने पांच वनडे मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिमन्यू ईश्वरन (83), दीपक हुड्डा (59) और विजय शंकर (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए थे। किवी टीम जॉर्ज वर्कर के 108 रनों के बाद भी 45.1 ओवरों में 225 रनों पर ही ढेर हो गई। नदीम ने मेजबान टीम के लिए सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि सिद्धार्थ कौल ने तीन विकेट अपने नाम किए। शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट और कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया। चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम ने 50 के स्कोर पर ही तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि वर्कर एक छोर पर टिके हुए थे। कप्तान हेनरी निकोल्स (37) ने वर्कर के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की और टीम का स्कोर सौ के पार पहुंचा दिया। नदीम ने निकोलस के आउट करते हुए अपना खाता खोला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Second ODI : India A beat New Zealand A by 64 runs with Shahbaz Nadeem performance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: second odi, india a, new zealand a, 64 runs, shahbaz nadeem, india a vs newzealand a, abhimanyu ishwaran, deepak hooda, vijay shankar, henrt nicholls, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved