कार्डिफ। इंग्लैंड ने एक बार फिर जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम ने शनिवार को यहां खेले गए दूसरे वनडे में 38 रन से जीत दर्ज की। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 342 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने शतक उड़ाया। रॉय ने 108 गेंदों पर 12 चौकों व दो छक्कों की मदद से 120 रन ठोके। इयोन मोर्गन के चोटिल होने से कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे विकेटकीपर जोस बटलर ने नाबाद 91 रन बनाए।
उनकी 70 गेंदों की पारी में आठ चौके और दो छक्के शुमार रहे। ओपनर जॉनी बेयरस्टॉ ने 24 गेंदों पर आठ चौकों व एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। एलेक्स हेल्स ने 26, जोए रूट ने 22 रन की पारी खेली। झाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन व एंड्रयू टाई ने 2-2 और मार्कस स्टोइनिस ने 1 विकेट लिया।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope