मुंबई। महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप में पहली बार कमेंट्री करेंगे। तेंदुलकर लंदन के ओवल मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में कमेंट्री करते हुए दिखेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे स्टार स्पोट्र्स पर हिंदी और इंग्लिश में फिलिप्स ह्यू क्रिकेट लाइव प्री-शो में दोपहर 1.30 बजे अपने खुद के सेगमेंट सचिन ओपंस अगेन में दिखेंगे। इस सेगमेंट में उनके साथ अन्य विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। तेंदुलकर ने विश्व कप में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के छह संस्करणों में कुल 2278 रन बनाए हैं।
उनके नाम टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2003 में 11 मुकाबलो में कुल 673 रन बनाए थे। भारत का पहला विश्व कप मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। उल्लेखनीय है कि सचिन ने वर्ष 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
आईपीएल 2022 - गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा
ऑस्ट्रेलिया ने विटोरी और बोरोवेक को सहायक कोच के रूप में चुना
सऊदी अरब में अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर खेलेगा भारत
Daily Horoscope