• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीपफेक वीडियो के शिकार हुए सचिन तेंदुलकर, गेमिंग ऐप को प्रमोट करते आए नजर

Sachin Tendulkar becomes victim of deepfake video, seen promoting gaming app - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली, । आइकॉनिक क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर डीपफेक वीडियो का शिकार हुए हैं।सोमवार को, तेंदुलकर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर जानकारी दी कि गेमिंग एप्लिकेशन को बढ़ावा देने वाला उनका डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''ये वीडियो नकली है। टेक्नोलॉजी का इस तरह से दुरुपयोग परेशान करने वाला है। सभी से अनुरोध है कि वे इस तरह के वीडियो, विज्ञापन और ऐप्स की बड़ी संख्या में रिपोर्ट करें।''वीडियो में तेंदुलकर को 'स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट' नामक ऐप का प्रचार करते हुए दिखाया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी बेटी सारा तेंदुलकर इस एप्लिकेशन पर खेलकर अच्छा पैसा कमा रही हैं।वीडियो में तेंदुलकर आराम से बैठकर ऐप का प्रचार करते नजर आ रहे हैं, लेकिन करीब से देखने पर पता चलता है कि वीडियो फर्जी है।तेंदुलकर डीपफेक वीडियो का शिकार होने वाले पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं। हाल ही में, इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दो नए डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए थे, जिसमें कथित तौर पर इंवेस्टिंग प्लेटफॉर्म 'क्वांटम एआई' का प्रचार किया गया था। इसमें दावा किया गया था कि इस नई टेक्नोलॉजी का यूजर पहले दिन 3,000 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) कमा सकेगा।इस फर्जी वीडियो में दावा किया गया कि वह तकनीकी अरबपति एलन मस्क के साथ 'क्वांटम एआई' प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।हाल के दिनों में रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ आदि बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं के डीपफेक वीडियो भी वायरल हुए।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sachin Tendulkar becomes victim of deepfake video, seen promoting gaming app
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin tendulkar, deepfake video, gaming app, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved