• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सचिन के हिसाब से भारत के प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए इन 3 की भूमिका है अहम

कोलकाता। भारत शुक्रवार से ईडन गार्डंस स्टेडियम में अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने जा रहा है। पहले भारत इसके लिए राजी नहीं था, लेकिन एक शख्स जिसने भारतीय कप्तान विराट कोहली को इसके लिए राजी किया, वह है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली। गांगुली को इसमें पूर्व खिलाडिय़ों का साथ भी मिल रहा है, और इसमें सचिन तेंदुलकर का नाम भी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दिन-रात टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर सचिन ने आईएएनएस से इस बारे में बात की और साथ ही सभी प्रारूपों को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए बदलावों की जरूरत पर भी बात की। सचिन को लगता है कि भारत के प्रभुत्व को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए रखने के लिए कप्तान कोहली, कोच रवि शास्त्री और गांगुली को अच्छे काम जारी रखना चाहिए। सचिन ने कहा, मुझे लगता है कि हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं। मैं हर किसी का सम्मान करता हूं, लेकिन फिर भी इस समय बहुत ही कम ऐसी टीमें हैं जो हमें टक्कर दे सकती हैं। अगर ये तीनों वही काम करना जारी रखते हैं, जो अभी कर रहे हैं तो क्रिकेट पहले से ही आगे बढ़ रहा है और बढ़ेगा। सचिन को लगता है कि अगर टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों को लाना है तो पिचों का रोल भी काफी अहम है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी है कि गेंदबाजों के लिए पिच अच्छी रहे, क्योंकि टी20 और वनडे में बल्लेबाजों को फायदा होता है। वनडे में दो नई गेंदों के आने से रिवर्स स्विंग तो चली गई है। वहीं 310 भी अब बड़ा स्कोर नहीं रह गया है। इस तरह के स्कोर को हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sachin Tendulkar appreciates Virat Kohli, Ravi Shastri and Sourav Ganguly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin tendulkar, virat kohli, ravi shastri, sourav ganguly, day night test, eden gardens, kolkata, india vs bangladesh, pink ball, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved