• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

U-19 टीम में यातिन का स्थान लेंगे साबिर, इन्हें मिली कप्तानी

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने शुक्रवार को आगामी एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में यातिन मांगवानी के स्थान पर साबिर खान को शामिल किया है। बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी। ढाका में 29 सितंबर से एसीसी अंडर-19 एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है, जो सात अक्टूबर को समाप्त होगा।

बीसीसीआई ने कहा, लखनऊ में हाल ही में समाप्त हुई अंडर-19 चतुष्कोणीय सीरीज के दौरान स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण यातिन को अंडर-19 एशिया कप से बाहर किया गया है। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने पिछले दिनों श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। हालांकि अर्जुन को वनडे के बजाय टेस्ट टीम के लिए चुना गया था। अर्जुन 24 सितंबर को 19 साल के हो जाएंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sabir Khan will replace Yatin Mangwani in u-19 indian odi team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sabir khan, yatin mangwani, u-19 indian odi team, under-19 asia cup, arjun tendulkar, pavan shah, bcci, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved