• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसए20: रयान रिकल्टन का शतक भी एमआई केपटाउन को हार से नहीं बचा सका, 15 रन से जीती डरबन सुपर जायंट्स

SA20: Ryan Rickeltons century couldnt save MI Cape Town from defeat; Durban Super Giants win by 15 runs - Cricket News in Hindi

केपटाउन । डरबन सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। सीजन के पहले मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केपटाउन को रयान रिकल्टन के शतक के बावजूद 15 रन से हरा दिया। डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पारी की शुरुआत करने के लिए डेवोन कोनवे और केन विलियमसन आए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 96 रन की साझेदारी कर टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दी। विलियमसन 25 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन रन गति बरकरार रही। डेवोन कोनवे 33 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। जोस बटलर ने 12 गेंद पर 20, हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंद पर 22, एडन मार्करम ने 17 गेंद पर 35, इवान जोंस ने 14 गेंद पर 33 और डेविड विजे ने 5 गेंद पर 9 रन बनाए।
डरबन सुपर जायंट्स ने 5 विकेट पर 232 रन बनाए।
233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई केपटाउन की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने 63 गेंद पर 11 छक्के और 5 चौकों की मदद से 113 रन की विस्फोटक पारी खेली, इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बना सकी और 15 रन से मैच हार गई। एमआई के लिए जेसन स्मिथ ने भी 14 गेंद पर 41 रन की पारी खेली।
रिजा हेंड्रिक्स की 21 गेंद पर 28 रन की धीमी पारी के अलावा निकोलस पूरन के 10 गेंद पर 15 और ड्वेन प्रिटोरियस और जॉर्ज लिंडे की असफलता एमआई की हार की बड़ी वजह बनी।
डरबन के लिए ईथन बॉश ने 4 विकेट लिए।
रयान रिकल्टन को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SA20: Ryan Rickeltons century couldnt save MI Cape Town from defeat; Durban Super Giants win by 15 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: durban super giants, ryan rickelton, sa20, mi cape town, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved