• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

T20 सीरीज के लिए रॉस टेलर की न्यूजीलैंड टीम में हुई वापसी

नई दिल्ली। भारत को तीन मैच की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से कड़ी टक्कर मिली। हालांकि टीम इंडिया सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाने में सफल रही। मुंबई में पहला वनडे गंवाने के बाद मेजबान टीम ने जबरदस्त वापसी कर पुणे व कानपुर में बाजी मारी। अब दोनों देशों के बीच एक नवंबर से तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला यहां के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होगा। मुंबई वनडे में 95 रन की पारी खेल मेहमानों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस टेलर की टी20 टीम में वापसी हुई है। हालांकि उन्हें लेग स्पिनर टॉड एस्टल के चोटिल होने से मौका मिला है। पूर्व में टी20 सीरीज में उनका नाम नहीं था, लेकिन भारत दौरे पर अभ्यास मैच के दौरान एस्टल को चोट लग गई थी। कीवी कोच माइक हेसन ने कहा कि टेलर अच्छी फॉर्म में हैं और वे मध्यक्रम में बढिय़ा योगदान दे सकते हैं। टेलर करीब डेढ़ साल बाद टी20 मैच खेलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ross Taylor returns in newzealand team for t20 series against india
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ross taylor, newzealand team, t20 series, india, firoz shah kotla, new delhi, kane williamson, india vs newzealand, mike hesson, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved