डुनेडिन। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का कहना है कि रॉस टेलर की जांघ के पिछले हिस्से की चोट गंभीर नजर आ रही है। बोल्ट ने कहा कि शुक्रवार को स्कैन से पहले टीम के होटल में सारी रात उन पर ध्यान दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को न्यूजीलैंड की पहली पारी में टेलर आठ रनों पर ही रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस लौट गए थे। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
43वें ओवर की आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद टेलर को परेशान देखा गया और इसके बाद उन्हें मैदान से वापस भेज दिया गया। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से पहली पारी में बनाए गए 308 रनों के जवाब में गुरुवार को स्टम्प्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं। टेलर की चोट के बारे में बोल्ट ने कहा, हमारे लिए यह दुख की बात है। वे एक शानदार खिलाड़ी हैं। वे निश्चित तौर पर निराश हैं।
जिस तरह से वे मैदान से लौटे, वे सही नहीं लग रहे थे। शुक्रवार को स्थिति साफ हो पाएगी। टेलर टेस्ट मैचों में सबसे अधिक शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं। इस सूची में मार्टिन क्रो पहले स्थान पर हैं। टेलर ने अब तक खेले गए 80 टेस्ट मैचों में 16 शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 16 मार्च को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
(IANS)
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope