• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

सुरेश रैना से आगे निकले रोहित शर्मा, इन 3 से भी दूर नहीं, देखें...

नई दिल्ली। रोहित शर्मा एक बार फिर कंगारू गेंदबाजों पर जमकर बरसे। रोहित की शतकीय पारी के दम पर भारत ने रविवार को नागपुर में खेले गए पांचवें व अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

30 वर्षीय रोहित ने 109 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों व पांच छक्कों की बदौलत 125 रन ठोके। रोहित और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। 30 वर्षीय रोहित ने अपनी पारी के दौरान भारतीय धरती पर वनडे में 2000 रन पूरे कर लिए।

रोहित के अब यहां 43 वनडे में 57.21 के औसत व 98.46 के स्ट्राइक रेट के साथ 2117 रन हो गए हैं। उनके खाते में 11 अर्धशतक व पांच शतक हैं। उनका टॉप स्कोर 264 रन है। रोहित ने इस दौड़ में सुरेश रैना (2034) रन को पछाड़ दिया। वे अब अजय जडेजा (2129), नवजोत सिंह सिद्धू (2159) और गौतम गंभीर (2163) से भी ज्यादा पीछे नहीं हैं।

रोहित भारतीय धरती पर वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 12वें घरेलू क्रिकेटर हैं। हम देखेंगे टॉप-5 :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit Sharma surpasses Suresh Raina, see top-5 run getters in odi on indian soil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohit sharma, suresh raina, top-5 run getters, odi indian soil, rohit raina, india vs australia, odi series, nagpur odi, rohit in india, ajay jadeja, navjot singh sidhu, gautam gambhir, special story on cricket records, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved