• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रोहित शर्मा ने हासिल की यह उपलब्धि, टी20 में इन्हें पछाड़ नं.1 बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का क्रिकेट (टी20, वनडे) काफी रास आता है। वे वनडे में सर्वाधिक तीन दोहरे शतक जमा चुके हैं। उनके खाते में कई उपलब्धियां हैं और उन्होंने शुक्रवार को एक और मील का पत्थर छू लिया।

रोहित ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक जमाया। रोहित ने 29 गेंदों पर तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इस पारी के दौरान वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित के अब 92 टी20 मैच में 2288 रन हो गए हैं। उनका औसत 32.68 और स्ट्राइक रेट 138.41 है। वे 16 अर्धशतक और चार शतक जमा चुके हैं। उनका टॉप स्कोर 118 रन है। रोहित ने इस रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit Sharma becomes no.1 batsman in international t20 cricket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohit sharma, no1 batsman, international t20 cricket, indian opener rohit sharma, india vs newzealand, martin guptill, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved