लीड्स। भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 में हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मैच में यह मुकाम हासिल किया और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पछाड़ा। संगकारा के नाम एक विश्व कप में चार शतक का रिकॉर्ड है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जमा उसी के पूर्व कप्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोहित ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन की पारियां खेलीं। रोहित का यह दूसरा विश्व कप है और वे विश्व कप के सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं।
सचिन के नाम छह विश्व कप में छह शतक हैं। रोहित का दूसरा विश्व कप अभी खत्म ही नहीं हुआ है और उन्होंने क्रिकेट के भगवान की बराबरी कर ली है। भारत इस विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और रोहित के फॉर्म को देखते हुए उम्मीद है कि वे सचिन को पीछे छोड़ विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ने 2015 में खेले गए विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक जमाया था।
सबसे अधिक रन रोहित शर्मा के नाम
बैडमिंटन युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी ने जीता स्वर्ण पदक
Use cricket knowledge to win money
CWG 2022 : बैडमिंटन एकल फाइनल में योंग को हराकर लक्ष्य सेन ने जीता गोल्ड
Daily Horoscope