• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2023 के लिए जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा

Rohit Sharma becomes brand ambassador of Jio Cinema for IPL 2023 - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली | जियो सिनेमा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मौजूदा सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जियो सिनेमा के एक अधिकारी ने कहा, स्टार क्रिकेटर और भारतीय पुरुषों की टीम के कैप्टन रोहित शर्मा जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुए हैं। हम अपनी पेशकशों को बढ़ाते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि डिजिटल स्ट्रीमिंग हमारे लाखों दर्शकों को एक अभिनव और अनूठा अनुभव प्रदान करे।

जियो सिनेमा जल्द ही रोहित शर्मा के साथ प्रोमो और ऐड कैपेंन लेकर आएगा। जियो सिनेमा और मुंबई इंडियंस दोनों का स्वामित्व रिलांयस ग्रुप के पास है।

जियो सिनेमा के पास डिजिटल राइट्स हैं, और स्टार स्पोर्ट्स के पास टीवी राइट्स हैं। दोनों ही आईपीएल को लेकर हाई-ऑक्टेन मार्केटिंग कैपेंन चला रहे हैं। वे दर्शकों और विज्ञापनदाताओं दोनों का अधिकतम ध्यान आकर्षित करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

जियो सिनेमा ने सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी और स्मृति मंधाना जैसे नामों को अपना एंबेसडर बनाया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit Sharma becomes brand ambassador of Jio Cinema for IPL 2023
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohit sharma, new delhi, jio cinema, mumbai indians, indian premier league ipl 2023, star sports, sachin tendulkar, suryakumar yadav, ms dhoni, smriti mandhana, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved